भीषण गर्मी में भी पेयजल आपुर्ती से ग्रामीणों को बढ़ा परेशानी


अम्बा ( औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा


औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत परता के वार्ड नंबर 4 के ग्रामीण इन दिनों पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। ज्ञात हो कि वार्ड नंबर 4 में पेयजल आपूर्ति का कोई समय सीमा नहीं है। पेयजल का आपूर्ति कब होगा और कब नहीं इसका कोई समय सीमा नहीं रह गया है। कारण चाहे जो भी हो लेकिन इस भिषण गर्मी में पेयजल आपूर्ति समयानुसार नहीं होना एक गहरा संकट ग्रामीणों को तो है ही साथ ही पशु को भी संकट का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। इसके लिए कौन जिम्मेवार हैं यह तो जांच से ही खुलासा होगा। यदि इसी तरह पेयजल आपूर्ति बाधित रहा और विभाग तथा जिम्मेवार अधिकारी खामोश रहे तो ग्रामीणों के बीच और विक्राल समस्या उत्पन्न हो जायेगा। ग्रामीणों के बीच गंभीर समस्या उत्पन्न नहीं हो इसके लिए विभागीय अधिकारियों को अविलम्ब जांचोपरांत आवश्यक कदम उठाने की आवश्यकता है ताकि ग्रामीणों को पेयजल संकट से बचाया जा सके।