औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का घोषणा सिर्फ चुनावी स्ट्रेंथ था


औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा


औरंगाबाद जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फरवरी में औरंगाबाद सेवा यात्रा पर पहुंचे थे और देव प्रखंड के पाताल गंगा में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किये थे। मार्च 2025 में मेडिकल कॉलेज का स्विकृती भी मिला और 4 करोड़ 29 लाख रुपए मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए भी मंत्रीमंडल से स्विकृत हुआ। लेकिन अभी तक निर्माण स्थल

प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज

पर एक ईंट भी नहीं लगा है। हालांकि चर्चा है कि मेडिकल कॉलेज का स्विकृती रद्द कर दिया गया है। यदि वास्तव में मेडिकल कॉलेज का स्विकृती रद्द कर दिया गया है तो यह जिलावासियों के साथ अन्याय तो है ही साथ ही जिलावासियों के उम्मीद पर पानी फिर गया है। अभी तक मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से क्षेत्र में सरकार के प्रति नाराजगी व्याप्त है। खबर सुप्रभात से एक औपचारिक बातचीत में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व औरंगाबाद सदर के पूर्व विधायक आनंदशंकर ने भी आक्रोश ब्यक्त करते हुए कहा कि मेरे ही मांग पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पाताल गंगा में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया गया था। लेकिन अभी तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होने से लोगों में निराशा हुई है और अब कांग्रेस पार्टी दशहरा पर्व के बाद आंदोलन करने का निर्णय लिया है। हालांकि जिस दिन मेडिकल कॉलेज सहित अन्य विकास योजनाओं का शिलान्यास के बाद खबर सुप्रभात ने अपने प्रकाशित एवं प्रसारित होने वाले खबरों में चुनावी स्ट्रैंथ के आशंका जताया था जो आज सही साबित हो रहा है।