ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केन्द्र के लिए जिलाधिकारी को दिया आवेदन, विकास का खुल रहा असलियत


औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा


मदनपुर प्रखंड के धोडा डीहरी पंचायत के ग्राम मौखौता में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्थापित कराने की मांग जिलाधिकारी को आवेदन देकर किया है। जिलाधिकारी को दिये गये आवेदन में ग्रामीणों ने कहा है कि मौखौता में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का स्थापना से मौखौता गांव के अलावा बेलवा डुमरी,पेमा,कठवर,देवजरा,आर्ट, पटौधी,बदल बिगहा, बंगला पर, तेंदुआ,बनोखर,मुंसी बिगहा,करपतई आदि गांवों में प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध होगा। ग्रामीणों के इस आवेदन से साफ़ जाहिर होता है कि जिले में बुनियादी सुविधाएं और स्वास्थ्य ब्यवस्था बिल्कुल नदारत है और विकास के दावा यहां के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा केवल कागज, सरकारी फाइलों, मिडिया और मंच से भाषण तक सीमित है।