भाकपा नेता पर शोक सभा आयोजित कर दी गई श्रद्धांजलि


हसपुरा ( औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा


भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी हसपुरा अंचल परिषद के वरीय नेता राम धनश्याम यादव के आकस्मिक निधन पर पार्टी द्वारा शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भाकपा नेता का निधन बिजली के चपेट में आने से 19 सितम्बर को हुई थी। शोक सभा में भाकपा नेता चंद्रशेखर सिंह,विजय सिंह, हसपुरा प्रखंड प्रमुख राम-लखन सिंह आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।