मदनपुर (औरंगाबाद)सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात समाचार सेवा
16 सितम्बर की रात्री में कासमा थाना क्षेत्र के कासमा पेट्रोल पंप से रात्री के 12 बजे के करीब रिजवान बस चोरी हुई थी । चोरी की प्रा थमिका कासमा थाना में 17 सितम्बर 2026 को दर्ज करायी गयी थी । गाड़ी औनर रिजवान खान नें बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मैं अपनी चोरी हुए बस BR 2 / PB 64 51 की तलाश कर रहा था । गुरुआ होते हुए गयाजी बाईपास होते हुए मानपुर से बुनियादगंज थाना की ओर ले जानें के सीसीटीवी फुटेज मिल रहे थें । उसी दिशा में कासमा पुलिस के साथ हमलोग आगे बढ़ते जा रहे थें । तभी बुनियाद गंज थाना क्षेत्र के खंडेयालपुर गाँव के समीप सड़क किनारे लावारिश हालत में मेरी बस खड़ी मिल गयी । देखने से पता चला कि गाड़ी का इंधन खत्म हो गया था । बैट्री, स्टेपनी, जक गायव मिले । किसी तरह नजदीकी पेट्रोल पंप से डिजल लाकर गाड़ी में डाला तथा बस को चलाकर कासमा थाना में लायी गयी है। अग्रतर कारवाई जारी है।

