बड़ी खबर: जमुई कांड के आरोपियों के साथ मुठभेड़

संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा

बिहार के जमुई में नाबालिग लड़की से बैड टच और बदसलूकी मामले में पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुख्य आरोपी नंदन यादव (चेहरे पर गमछा बांधे हुए) को पैर में गोली लगने की खबर है। दूसरे आरोपी हरे राम यादव को भी पैर में गोली लगी है। इस मामले में पांचों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।