किसान जागरण के प्रथम पुरोधा स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती 8 मार्च पर विशेष आलेख, जमींदारों के क्रूर अत्याचार के खिलाफ देश में अन्नदाता किसानों को जगाया, देश में किसान आंदोलन की शुरुआत नवादा जिला के रेबरा गांव से हुई
डीके अकेला के रिपोर्ट दण्डी स्वामी सहजानंद सरस्वती ने जमींदारों के वहशी व निर्मम अत्याचार के विरूद्ध में अन्नदाता किसानों को जगाया था। नवादा जिले के रेवरा गांव से किसान सत्याग्रह (आंदोलन ) की शुरूआत हुई थी।उक्त सम्वेदनशील व ऐतिहासिक आंदोलन में पुरूषों के साथ औरतों ने भी जमींदारों के अत्याचार के खिलाफ जमकर विरोध





