माकपा ने अम्बा थाना में व्याप्त दादागिरी के खिलाफ खोला मोर्चा, चुनाव आयुक्त को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज करने का भी करेगा मांग, 2 अक्टूबर को प्रदर्शन व नुक्कड़ सभा करने का किया ऐलान, छात्रवृत्ति की राशि हड़पने के गुनहगारों को गिरफ्तार कर पैसा वसुलने का भी करेगा मांग

औरंगाबाद ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा

औरंगाबाद जिले के अम्बा थाना क्षेत्र अंतर्गत अम्बा थाना के दादागिरी पर अंकुश लगाने तथा जांचोपरांत कारवाई सुनिश्चित करने का मांग किया है। इस संबंध में माकपा के औरंगाबाद जिला कमिटी के सचिव कपिल कुमार सिंह ने जिलाधिकारी औरंगाबाद तथा पुलिस महानिदेशक के अलावा राज्य के मुख्य सचिव को भी पत्र लिखकर ध्यान

आकृष्ट कराते हुए कहा है कि अम्बा थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों द्वारा गरीबों, समाजिक कार्यकर्ताओं तथा पत्रकारों को फर्जी मुकदमों में फंसाने तथा टेबल वर्क अनुसंधान बिचौलियों तथा सफ़ेदपोश दलालों के प्रभाव में आकर करने का जानकारी प्राप्त हुई है। अम्बा थाना में पदस्थापित दारोगा भाषा पलवी का Call recording  होने का भी उल्लेख किया गया है। उन्होंने कहा कि Call recording  से यह ज्ञात होता है कि दारोगा भाषा पलवी गुड पुलिसिंग का वे खौफ धज्जी उडा रहे हैं। इसके अलावा अम्बा थाना में कुछ अन्य पुलिस अधिकारियों के संबंध में अपने पत्र में जिला सचिव ने उल्लेख किये हैं। इसके अलावा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार कर उनपर मुकदमा दर्ज करने, प्रधानमंत्री आवास योजना में लूट और मनमानी का जांच कराने तथा फर्जी आवास सूची को अविलम्ब रद्द करने, लोकतांत्रिक व मानवाधिकार को सुरक्षित करने, पंजाब नेशनल बैंक शाखा रिसियप में फर्जी खाता खोलकर दलित व पिछड़े वर्ग के छात्रों का छात्रवृत्ति हड़पने के लिए गुनाहगारों को गिरफ्तार कर हड़पे गए मोटी राशि को रिकवरी कराने आदि मांगों को लेकर 2 अक्टूबर को प्रदर्शन व नुक्कड़ सभा करने का भी ऐलान किया है।