औरंगाबाद: अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के भेड़िया गांव के पास एनएच 19 पर बुधवार को रात्रि में भीषण सड़क हादसा होने की हृदय विदारक घटना प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार एक ट्रक पंचर दुकान पर खड़ी थी कि इसी बीच एक तेज रफ्तार से आ रही कैंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतना जोरदार था कि ट्रक चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई वहीं सह चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में कैंटेनर के चालक भी घायल हो गया। जानकारी के अनुसार ट्रक रांची से गुजरात जा रहा था।

