औरंगाबाद में भगतसिंह का जयंती संपन्न, प्रशासनिक जुल्म पर किया कड़ा प्रहार


औरंगाबाद ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा


औरंगाबाद जिला मुख्यालय में एसफआई कार्यालय में आज सोमवार को भगतसिंह का जयंती भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) एवं बिहार प्रांतीय खेतीहर मजदूर यूनियन के तत्वावधान में मनाया गया।इस अवसर पर माकपा के जिला सचिव कपिल कुमार सिंह मुख्य रुप से आमंत्रित थे। कार्यम का शुभारंभ शहीद ए आज़म भगतसिंह के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माकपा जिला सचिव कपिल कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अंधविश्वास तथा प्रशासनिक जुल्म पर कडा प्रहार किया तथा इसके विरुद्ध संगठित होने का आह्वान किया। एसफआई के जिला सचिव सुरज प्रताप सिंह ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और शिक्षा के ब्यवसायिकरण के विरुद्ध छात्र -युवाओं को संगठित होकर लोकतांत्रिक आंदोलनों को समर्थन करना और समर्थक देना आज समय का तकाजा है। उन्होंने भगतसिंह के सपनों का भारत बनाने के लिए उनके आदर्शों को आत्मसात कर सम्राज्यवाद तथा अंधविश्वास के विरुद्ध जनजागृति अभियान चलाने का आह्वान छात्र -युवाओं से किया।