औरंगाबाद: अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
28 सितम्बर सोमवार को औरंगाबाद कांग्रेस जिला समिति के जिला अध्यक्ष आनंद शंकर सिंह के निर्देश पर औरंगाबाद जिले के प्रभारी सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में औरंगाबाद रमेश चौक पर धरणा प्रदर्शन एवं मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कार्यक्रम किया गया।मुख्य चुनाव आयुक्त CEC ज्ञानेश कुमार कि केंद्र की भाजपा सरकार से मिली भगत कर तथा दो अन्य चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी को नजर अंदाज कर वोट चोरी और फर्जी मतदान का षड्यंत्र विशेष गहण पुनरीक्षण SIR के नाम पर रचा जाना एवं विपक्ष के मजबूत गढ़ो में योजना वद्ध तरीके से करोड़ों मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाना और फर्जीवाड़ा कर दो कमरे के फ्लैट में रहने वाले छोटे परिवार के पत्ते पर बड़ी संख्या में फर्जी नाम जोड़े जाना। द इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार चुनाव आयोग के दो आयुक्तों ने 10 महीने में ज्ञानेश कुमार के एक तरफा फैसले पर कम से कम 14 बार आपत्तियां दर्ज करवाई इससे साफ साबित होता है की बिहार और बंगाल का चुनाव जबरन ज्ञानेश कुमार ने भाजपा के झोली में डाल दिए । अन्य राज्यों का चुनाव में भी कमों-बेस यही परिस्थितियों रहीं । हमारे नेता राहुल जी ने जो आशंकाएं चुनाव आयोग के प्रति जताते रहे वह अक्षरतः सही पाए गए ।हम सरकार से SIT एस आई टी या न्यायिक आयोग से स्वतंत्र जांच कराने और संविधान के नियमों के विरुद्ध जाकर काम करने वाले अधिकारी पर कानूनी कार्रवाई का मांग करते हैं तथा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेकर उन्हें गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई का मांग दोहराते हैं ।ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा और गिरफ्तारी तक हमारा देशव्यापी आंदोलन निर्वाध रूप से चलता रहेगा । आज के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में औरंगाबाद जिला के कांग्रेस प्रभारी सत्येंद्र सिंह जी मौजूदगी और 90 वर्षीय ब्योवृद्ध कांग्रेसी पूर्व मुखिया अंबिका पांडे की मौजूदगी खास तौर से चर्चा में रहा ।बिहार कांग्रेस के उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह शैलू दुबे राकेश कुमार सिंह और अरविंद सिंह भी मौजूद रहे ।पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद यादव प्रखंड अध्यक्ष में सुजीत कुमार सिंह विनय कुमार सिंह संजय राम संजीव सिंह मिथिलेश राम बृज किशोर सिंह शत्रुघ्न सिंह और देवंती देवी ने भी शिरकत किया ।जिला महिला अध्यक्ष गायत्री देवी अर्चना कुमारी बेबी सिंह अनीता देवी और अन्य महिलाएं नेत्री मौजूद रही । अनुग्रह स्मारक के सचिव चुलबुल सिंह उदय पासवान मोहम्मद इरफान जिन्ना कुरैशी रत्नाकर कुमार सिंह प्रोफेसर अंबिका प्रसाद मुखिया प्रदीप कुमार सिंह विकास सिंह अजय कुमार सिंह मोहम्मद अजीम मजदूर नेता धीरेंद्र कुमार सिंह अमरेंद्र सिंह शेल मिश्रा सेल नागेंद्र कुमार सिंह इत्यादि सैकड़ों कार्यकत्ता के वोट चोर गद्दी छोड़ के नारों सें औरंगाबाद शहर घंटो गुंजायमान होता रहा ।

