प्रधानमंत्री आवास योजना हेतु ग्राम सभा शीघ्र, सूची प्रकाशन का ग्रामीणों को है इंतजार

अम्बा ( औरंगाबाद ) ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा

औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना हेतु लाभुकों का सूची अभी तक प्रकाशित नहीं होने का मूल वजह अभी तक पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन कर यह निर्णय नहीं होना की वास्तविक लाभूक कौन हो सकते हैं। फलस्वरूप ग्रामीणों में असंतोष व्याप्त है। इस संबंध में ख़बर सुप्रभात प्रतिनिधि द्वारा पुछे जाने पर प्रखंड प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार बताते हैं कि संभवतः 28 सितम्बर तक सभी पंचायतों में ग्राम सभा आयोजित कर प्राथमिकता के आधार पर लाभुकों का सूची पंचायत स्तर पर अंतिम रूप दिया जाएगा, वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियांशु बसु व पंचायत राज पदाधिकारी ने बताये की प्रधानमंत्री आवास योजना हेतु ०2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना हेतु लाभुकों का पंचायत स्तर पर सूचि को अंतिम रूप दिये जाने की संभावना है। हालांकि प्रधानमंत्री आवास योजना सरकार के अति महत्वाकांक्षी योजना है उसके बावजूद अभी तक पंचायत स्तर पर भी सूचि का अंतिम रूप नहीं दिया जाना स्थानीय अधिकारियों और प्रशासनिक तंत्र को उदासीन रवैया पुरी तरह से जिम्मेवार है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना का सूची निर्माण के नाम पर बिचौलियों, जनप्रतिनिधियों तथा प आवास सहायकों का गंठजोड़ द्वारा अनैतिक रूप से पैसा का उगाही किया गया है। फलस्वरूप जरुरतमंद एवं असहाय लोगों को तब्बजो नहीं देकर भारी मनमानी एवं अनियमितता किया गया है।इस लिए भी ग्रामीणों का इंतजार है कि जबतक प्रधानमंत्री आवास योजना का सूची प्रकाशित नहीं हो जाता है तब-तक लोगों को सूचि का इंतजार करना लाजिमी है।