अम्बा (औरंगाबाद ) ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद जिले के अम्बा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिराज बिगहा निवासी बालेकेश्वर पाण्डेय बिगत 11 वर्षा से लापता हैं। इस संबंध मे उनके पुत्र वधू संपन्ना पाण्डेय अपने ससुर के खोज में अभी तक दर दर के टोकर खाने को मजबूर हैं। जानकारी के अनुसार संपन्ना पाण्डेय अभी तक स्थानीय

थाना से लेकर मुख्यमंत्री तक गुहार आवेदन देकर लगा चुकी हैं। लेकिन कहीं से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है। अम्बा थाना में आवेदन के आलोक में गुमशुदगी का सान्हा दर्ज कर जांच के नाम पर खानापूर्ति करने का आरोप संपन्ना पाण्डेय लगा रही है। उन्होंने कहा कि अंबा थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक सुमित सुमन द्वारा अम्बा थानाध्यक्ष राहुल राज को एक जांच प्रतिवेदन ज्ञापांक 814 दिनांक 28/4/2026 को समर्पित किया गया है जो महज खानापूर्ति कर जांच का रश्म अदायगी कर लिया गया है। संपन्ना पाण्डेय को दावा है कि मेरे ससुर लालकेश्वर पाण्डेय को गायब होने के बाद भी उनके बैंक एकाउंट से वित्तीय लेन-देन होते रहा है। और इसकी जानकारी स्थानीय थाना को बैंक स्टेटमेंट के साथ दिया गया था। लेकिन जांच के क्रम में पुलिस वहां तक नहीं पहुंच सकी। यदि पुलिस जांच के क्रम में बैंक खातों से वित्तीय लेन-देन करने वालों तक नहीं पहुंच सकी है तो क्या यह कहा जा सकता है कि पुलिस उन गुनाहगारों को संरक्षण दे रही है? या फिर वित्तिय लेन देन करने वालों से प्रभावित हो चुकी है? यदि हां तो क्या यह समझा जाये की औरंगाबाद पुलिस सदैव आपकी सेवा में और गुड़ पुलिसिंग का दावा केवल एक जुमला है और असलियत कुछ और है?

