पीएम मोदी के कार्य काल में तुटा शिक्षा पर कहर


केन्द्रीय न्यूज डेस्क ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा


भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का दावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं। भारत विकसित राष्ट्र के श्रेणी में खड़ा हो यह हर भारतीय को चाहत है। लेकिन विकसित राष्ट्र बनाने का प्रधानमंत्री का दावा कितना खोखला दावा है इसका अंदाजा लगाया जा सकता है कि पीएम नरेन्द्र मोदी के कार्य काल में 94000(चौरानबे) हज़ार स्कूल देश

भर में बंद हो गया है। इसके अलावे किताबों पर उपर से 18% GST थोप दिया गया। उक्त आंकड़ों पर यदि गौर करें तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का दावा कितना खोखला है यह विचार करने की आवश्यकता देश के सभी नागरिकों को होना चाहिए। यदि पुराने आंकड़ों पर गौर करेंगे तो इंदिरा गांधी के कार्य काल में देश भर में 864(आठ सौ चौंसठ) केन्द्रीय विद्यालय बनाया गया था और राजीव गांधी के कार्य काल में 576( पांच सौ छिहत्तर) नवोदय विद्यालय बनाया गया था। लेकिन भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना अधुरा रहा। अब यदि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 94000 स्कूलों को बंद कर भारत को विकसित राष्ट्र के श्रेणी में खड़ा करना चाहते हैं तो यह खोखले दावा और जुमला नहीं तो और क्या हो सकता है। पीएम नरेन्द्र मोदी से पुछता है भारत।