भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा कार्यालय, औरंगाबाद द्वारा आयोजित बीमा सप्ताह कार्यक्रम में शामिल हुए मंडल कार्यालय, पटना के वरीय अधिकारी विनीत मलिक

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा कार्यालय, औरंगाबाद द्वारा मंगलवार दिनांक – 01 सितंबर 2026 से प्रारंभ होकर एक सप्ताह तक लगातार चलने वाली बीमा सप्ताह कार्यक्रम में बुधवार दिनांक – 03 सितंबर 2026 को मंडल कार्यालय, पटना से मुख्य अतिथि के तौर पर मंडल स्तरीय अधिकारी श्री विनीत मलिक भी पहुंचे, और मीटिंग हॉल के अंदर काफी संख्या में उपस्थित अभिकर्ताओं को विशेष रूप से सभी बीमा उत्पादों के बारे में जानकारी भी दी! गौरतलब हो कि इस आयोजित कार्यक्रम में मौजूद सभी अभिकर्ताओं को वरीय अधिकारी ने अभिकर्ता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी, और आगामी शनिवार दिनांक – 05 सितंबर 2026 को मनाई जाने वाली शिक्षक ( गुरु ) दिवस के नाम पर भी अग्रिम शुभकामनाएं दी! गौरतलब हो कि एल.आई.सी. के मंडल कार्यालय, पटना से मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे श्री विनीत मलिक जी पंजाब प्रांत के रहने वाले हैं, और इनकी माता जी जालंधर की हैं! जो हलवाई समाज से आते हैं, और मंडल स्तरीय अधिकारी श्री विनीत मलिक बीमा कंपनी के बारे में बहुत ही बेहतरीन जानकारी रखते हैं, तथा अभिकर्ताओं द्वारा मीटिंग में पूछे गए प्रत्येक सवालों का जवाब भी बहुत सरल भाषा में बारीकी से देते हैं! जिसे समझने में किसी अभिकर्ताओं को कोई परेशानी भी ना हो! ध्यातव्य हो कि इस आयोजित कार्यक्रम में मंडल कार्यालय, पटना से मुख्य अतिथि के तौर पर आए हुए श्री विनीत मलिक के अलावे मुख्य प्रबंधक, दिनेश चंद्र जोशी, उप शाखा प्रबंधक, रंजीत रंजन तथा उप शाखा प्रबंधक ( विक्रय विभाग ) शिबाशीस लाहिड़ी शामिल हुए!