औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा
अनसूचित जाति एवं जनजाति को प्रताड़ना से बचानें एवं कानूनी मजबुती प्रदान करनें हेतु संविधान में संशोधन कर यह कानून बनाया गया है कि समाज के कोई भी दुसरी जातियाँ इन्हें जाति सूचक शब्द कहकर प्रताड़ित नहीं करे । SC / ST धारा के तहत मुकदमा दर्ज मात्र करा देनें मात्र से ही आरोपी के उपर गिरफ्तारी की तलवार लटक जाती है। इस केश का

सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि केस दर्ज करानें वाले मुदई को सरकार के द्वारा एक मोटी रकम दी जाती है। नतीजन SC / ST संवर्ग में आनें वाले चालाक एवं धुर्त लोगों के लिए यह आपसी दुश्मनी साधनें एवं धन कमाने का एक हथकंड़ा बनकर रह गया है। आये दिन देश भर के विभिन्न न्यायालयों में अधिकतर ऐसे केस असत्य एवं झुठे सावित हो रहे हैं।
ऐसा ही एक मामला औरंगाबाद के न्यायालय विशेष न्यायाधीश अनुसूचित जाति / जनजाति के कोर्ट से प्रकाश में आया है। इस न्यायालय के जी. आर. केश न. 171 / 2023 तथा टी. आर. केश न. 135 / 2025 को असत्य कोटी करार दिया है। ज्ञात हो कि पुलिस के द्वारा भी इस केस को जाँच प्रतिवेदन में भी झुठा सावित पाया गया है।सूचक अम्बा थाना क्षेत्र के परता गाँव निवासी एवं परता पंचायत के मुखिया श्याम बिहारी पासवान सह राजद के कार्यकर्ता हैं। ये अपना रौब दिखानें एवं पंचायत में विकास योजनाओं में लूट व अपने किये गए फर्जी वाड़ा पर कोई मुंह न खोले इसके लिए उच्च वर्ग / पिछड़ी जाति पर SC / ST के कई केस करके प्रताड़ित किए हैं । एक तरफ राजद सामाजिक न्याय की पार्टी है जो A टु Z के विकास की बात करती है तो वहीं इस दल के कार्यकर्ता श्याम बिहारी पासवान झुठे SC / ST का केश करके सामान्य जाति, पिछड़ी जाति एवं अति पिछड़ी जातियों को फंसा कर आर्थिक, मानसिक एवं सामाजिक रूप से परेशान कर जेल भेजवानें का षड्यंत्र करते हैं।जो काफी चिंताजनक है। इसकी सूचना राजद जिलाध्यक्ष सह गोह विधायक अमरेन्द्र कुशवाहा तथा औरंगाबाद के राजद सांसद अभय कुशवाहा को भी दी गयी है । इस संवंध में जब राजद के प्रदेश महासचिव सुबोध कुमार सिंह से खबर सुप्रभात के प्रतिनिधि नें जब फोन पर राजद पार्टी का बिचार जानना चाहा तो उन्होनें एक सिरे से खारीज करते हुए कहा कि हम झुठे केस कर किसी को परेशान करनें के पक्षधर नहीं हैं । राजद हमेशा से ही सामाजिक न्याय के पक्षधर रही है। हमारे नेता लालु प्रसाद यादव जी एक विचार हैं, जिसकी बुनियाद पर राजद खड़ी है। हम A से Z तक की विकास एवं सुरक्षा की भावना पर काम करते हैं । अगर राजद का कोई कार्यकर्ता SC / ST केस का दुरुपयोग करता है तो उसे पार्टी के उचित फोरम पर विचार किया जायेगा। पार्टी फोरम पर जो भी शिकायतें आती है, उसपर फोरम गंभीरता से बिचार कर त्वरीत कार्यवायी करती है ।इधर राजद के जिला प्रवक्ता उदय भारती ने भी ख़बर सुप्रभात से फोन पर बात करते हुए निंदा किये तथा पार्टी में विचार करने की बात कहे।

