दो कंटेनर में लदे 74 पशु सहित एक गाड़ी का चालक – खलासी गिरफ्तार, दुसरे गाड़ी का हुए फरार

मदनपुर से सुनील कुमार सिंह की रिपोर्ट


मदनपुर पुलिस नें गुप्त सूचना के आधार पर दो कंटेनर ट्रक में बंद 72 पशुओं ( गाय एवंभैंस ) सहीत दोनों कंटेनर को मौके से N H -19 पर एक को मदनपुर बाजार के समीप से तथा दुसरे को पिछा कर रानी कुँआ के समीप से पकड़ा है । एक कंटेनर का चालक एवं खलासी को गिरफ्तार कर लिया गया है, तथा दुसरे कंटेनर का चालक एवं खलासी भाग निकाले । गिरफतार चालक एवं खलासी नें बताया कि दोनों

गाड़ी में हरियाणा से 7 2 गाय एवं भैंस लादकर बंगाल के पंडुआ ले जा रहे थें । दनुआ – भलुहा चेकपोस्ट पर जानें से पता चला कि झारखंड सरकार इस रास्ते से बंगाल जानवर लदे ट्रक को अब जानें नहीं दे रही है। हमलोग मालिक से बात कर दोनों गाड़ी को वापस मोड़ लिए। तथा औरंगाबाद के रास्ते गढ़वा -रामानुजगंज – मध्य प्रदेश होते हुए बंगाल में प्रवेश करनें जा रहे थे, तभी मदनपुर पुलिस के हत्थे चढ़ गये। पकड़े गये पशु तस्कर उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिला के भरवार निवासी कल्लु अंसारी एवं असगर अंसारी के रूप में हुई है। दोनों कंटेनरों में बंद सभी पशुओं को डोभी स्थित गौशाला में भेजा गया है। दोनों गाड़ियों के चालकों पर पशु क्रुरता अधिनियम के तहत कारवाई की जायेगी । दोनों पशुओं से लदे कंटेनरों को पकड़वानें में विश्व हिन्दू परिषद् के गौरक्षा प्रमुख डा. संत प्रसाद, विश्व हिन्दू परिषद् के जिला सह मंत्री नवीन पाठक, पियुष जायसवाल, केदार साव एवं कुन्दन कुमार सहीत मदनपुर थाना की पुलिस का सक्रिय योगदान रहा है।