गैंगरेप के मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर, घटना में प्रयुक्त कार को पुलिस ने किया जप्त , कुछ अखबारों में छपे ख़बर की चहुंओर हो रहा चर्चा


अम्बा ( औरंगाबाद ) ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा


औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा थाना क्षेत्र अंतर्गत 31अगस्त को एक नाबालिग युवती के साथ हुई गैंगरेप के दो आरोपी प्रिंस कुमार सिंह एवं रौशन कुमार सिंह को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन संवाद लिखे जाने तक घटना के मुख्य आरोपी राजू कुमार उर्फ झुनु अभी तक पुलिस पकड़ से बाहर बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस द्वारा मुख्य

घटना में प्रयुक्त चार चक्का वाहन पुलिस ने किया जप्त

आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी करने का दावा किया जा रहा है फिर भी पुलिस को अभी तक हाथ खाली है। एक अन्य जानकारी के अनुसार घटना में प्रयुक्त चार चक्का वाहन को पुलिस द्वारा जप्त कर लिया गया है। बताते चलें कि घटना के मुख्य आरोपी को अभी तक गिरफ्तारी नहीं होना चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ हिंदी दैनिक अखबार में छपे खबर की घटना प्रेम प्रसंग के कारण हुई है इस संबंध में भी लोगों में दबे जुबान से चर्चा बना हुआ है तथा अपना नाम नहीं छापने के शर्तों पर कई लोगों ने बताया कि अभी मामले का अनुसंधान (जांच) पुलिस करने में जुटी है लेकिन कुछ अखबारों के प्रतिनिधियों द्वारा कथित अनुसंधान में प्रेम प्रसंग से घटना को जोड़े जाने और संवाद प्रकाशन से आम लोगो के बीच भ्रम का स्थिति बना हुआ है।