डॉ ०बीके सिंह को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस नेताओं ने दिया बधाई

औरंगाबाद:अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

औरंगाबाद के चर्चित व सर्वाधिक लोकप्रिय चिकित्सक डॉ बी के सिंह को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर आज उनके आवास पर कांग्रेस नेताओं ने बुकें देकर सम्मानित किया तथा बधाई दिये। कांग्रेस के वरीय

नेता धिरेन्द्र कुमार सिंह, प्रोफेसर अम्बिका सिंह, नागेन्द्र सिंह,अजय कुमार सिंह ने कहा सम्मानित करते हुए कहा कि डाक्टर बीके सिंह चिकित्सा के क्षेत्रों में बढ़-चढ़कर लोगों को सेवा किये हैं और आगे भी लोगों को काफी उम्मीदें हैं।इस अवसर पर डाक्टर बीके सिंह ने बताये की बरसात बाद  ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा जिससे गरीबों को राहत मिलेगा। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में सभी तरह का जांच भी किया जायेगा। मदनपुर के ग्रामीण क्षेत्रों से स्वास्थ्य शिविर शुरू होगा और इस तरह जिले के अन्य भागों में भी आने वाले समय में शिविर का आयोजन किया जाएगा