अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात सामाचार सेवा
भारतीय जनता पार्टी के संडा मंडल की संगठनात्मक मासिक बैठक शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष विजय सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा योजनाओं का दुरुपयोग रोकने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने पंचायत क्षेत्र में बंद पड़ी नल-जल योजना को

शीघ्र चालू कराने की मांग उठाई। इसके अलावा कई स्थानों पर नियमित कचरा उठाव नहीं होने की समस्या पर भी चिंता व्यक्त की गई। कार्यकर्ताओं ने ग्राम रहन विकास के आहर को अतिक्रमणमुक्त कराने की आवश्यकता पर भी विस्तार से चर्चा की। मंडल अध्यक्ष विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं की बातों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक सही तरीके से पहुंचे, इसके लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही या अनियमितता सामने आएगी, उसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों एवं सक्षम प्राधिकारियों से कर योजनाओं को सही ढंग से लागू कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। बैठक में मंडल उपाध्यक्ष सचीतानंद सिंह, पंचायत अध्यक्ष महेंद्र प्रजापति, सदस्य बसंत बरई, महिला मोर्चा सदस्य सुषमा देवी, संजय बरई, प्रमोद चौधरी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
