ज़ुल्म:दबंगों ने युवक को मारपीट कर चटाया थुक, सुशासन व कानून के राज का असलियत उजागर, प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस, माकपा ने दोषियों को अविलम्ब गिरफ्तार करने   तथा पीड़ित युवक को न्याय दिलाने का किया मांग

औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा

औरंगाबाद जिले के गोह प्रखंड मुख्यालय में दबंगों का एक बार फिर क्रुरता सामने आया है। जिले में कानून का राज और सुशासन का सच्चाई का असलियत उजागर हुआ है वहीं जिले में राजनैतिक पारा चढ़ गया है। जानकारी के अनुसार प्रखंड के डिहुरी गांव के एक युवक अपना बिजली बिल सुधार करवाने गया था। जैसे ही गोह पशु मेला के नजदीक पहुंचा की कुछ दबंग लोगों ने उसे घेर लिया तथा चोरी का आरोप लगाते हुए पहले तो मारपीट,गाली गलौज किया और फिर उसे थुक चटवाया। हालांकि युवक चोरी किया है या फर्जी (मनगढ़ंत) आरोप है इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सका है। पीड़ित युवक का नाम राकेश कुमार बताया जा रहा है। मामला चाहे जो भी हो लेकिन घटना जहां मानवता का शर्मशार कर रहा है वहीं जिले में विधी व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़ा कर रहा है। इस संबंध में गोह थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस विधी संवत् कारवाई कर रही है। वहीं भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के वरीय नेता विरेन्द्र प्रसाद व जिला सचिव कपिल कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि बिहार में डब्ल इंजन की सरकार चल रही है और सुशासन तथा कानून का राज का ढिंढोरा पीटा जा रहा है। लेकिन गोह में युवक के साथ जो घटना घटी है और अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है, यह एक गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन अविलम्ब आरोपियों को गिरफतार कर पीड़ित युवक को न्याय दिलाने के दिशा में त्वरित कार्रवाई करे।