मदनपुर (औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा
मदनपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक विवाहिता को मौत हो जाने तथा पिता को गंभीर रुप से घायल होने का खबर है। मृतक की पहचान शिवनाथ बिगहा निवासी अंजलि कुमारी (28) वर्ष पिता भरत पासवान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम अंजलि अपने पिता के साथ बाइक से डेहरी आंनसोन अपने पति चंदन कुमार के पास जा रही थी। चंदन वहीं नौकरी सरकारी नौकरी करता है। घटना तब घटी जब अचानक सड़क पर एक लवारीश कुत्ता बाइक के सामने आ गया। जैसे ही अंजलि के पिता भरत पासवान बाइक को ब्रेक लेकर बचने का प्रयास किया कि बाइक दुर्घटना ग्रस्त हो गया और अंजलि तथा उसके पिता भरत पासवान गंभीर रुप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उक्त दोनों को जब सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया तो डाक्टरों ने अंजलि को मृत घोषित कर दिया तथा पिता भरत पासवान को अभी इलाज चल रहा है। जानकार बताते हैं कि अंजलि की शादी एक वर्ष पूर्व देव थाना क्षेत्र के बनिया गांव निवासी चंदन कुमार के साथ हुआ था।


