खुलासा : पंजाब नेशनल बैंक अम्बा से लोन लेना, बना सिर दर्द, राशि की कर ली गयी बंदरबाँट

अम्बा (औरंगाबाद )खबर सुप्रभात समाचार सेवा


अम्बा थानाक्षेत्र के ग्राम देवरा निवासी संजय कुमार सिंह के द्वारा महाप्रबंधक पंजाव नेशनल बैंक औरंगाबाद को एक लिखित शिकायत देकर बताया गया है कि पंजाब नेशनल बैंक अम्बा के शाखा प्रबंधक एवं उनके दलाल हरेन्द्र कुमार के द्वारा PM FE के अंतर्गत लोन दिलाने के नाम पर

कमिशन के रूप में एक लाख पचास हजार रुपये पहले लिए गये । उसके बाद मेरे बचत खाता सं. 0982000100876232में से बिना मेरी सहमती के ही एक लाख पंद्रह हजार रुपये निकाल लिए गये। मुझसे लोन दिलाने के लिए एक ब्लैंक चेक न. 084 2 2 1 पहले ही ले लिया गया था । सबसे आश्चर्यजन घटना तो यह है कि मेरे नाम से 18 फरवरी 26 को लोन स्वीकृत किया गया तथा 19 फरवरी 26 को खाता सं. 098 200 SGO 0 0 0 0 3 5 1 में नौ लाख रुपया डाल दिया गया । बिना मेरे द्वारा कोटेशन माँगे ही मेरे घर पर आँटा चक्की एवं तेल मील का मशीन भेज दिया गया । साथ ही मेरे बचत खाते से दिनांक 19 फरवरी 26 को एक लाख रुपये मार्जिन मनी के रूप में पुनः बैंक द्वारा काट लिया गया । पिड़ीत संजय कुमार सिंह नें आवेदन में यह भी जिक्र किया है कि बैंक के शाखा प्रबंधक एवं दलाल हरेन्द्र सिंह नें मिली भगत करके मेरे साथ घोखाखड़ी किया है एवं मेरे बचत खाता से जमा राशि निकालकर बंदरबाँट कर लिया है। मुख्य महाप्रबंधक मेरे वितीय गवन की अपनें स्तर से जाँच कर उचित कारवाई करते हुए मुझे न्याय दिलाना चाहेंगें । हालांकि इस संबंध में बैंक प्रबंधक से संपर्क करने का प्रयास कर सच्चाई जानने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका।