केन्द्रीय न्यूज डेस्क ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
इस समय देश के कई राज्यों में मानसून पूरी तरह सक्रिय है, लेकिन यमन में एक ऐसा गांव है जहां कभी बारिश नहीं होती, फिर भी यहां के लोग अपनी जिंदगी चला रहे हैं। इस गांव का नाम है अल-हुतैब। यहां बारिश न होने का कारण है इस गांव की ऊंचाई। इस गांव की ऊंचाई 3200 मीटर है, जबकि बादल 2000 मीटर की ऊंचाई पर बनते हैं। यानी बादल इस गांव के काफी नीचे बनते हैं। यही कारण है कि यहां बारिश नहीं होती।


