औरंगाबाद: खबर सुप्रभात समाचार सेवा
मदनपुर प्रखंड के राजद नेता अवधेश यादव ने 17जूलाई ( शुक्रवार ) को राजद सांसद अभय कुशवाहा को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात करते हुए वायरल विडियो और मिडिया में सुर्खियों तथा सांसद को भाजपा में शामिल होने का चर्चा के बाद सांसद अभय कुशवाहा ने औरंगाबाद स्थित अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर सफाई देते

हुए कहे कि मुख्यमंत्री से आतमिय मुलाकात विकास के मुद्दे पर हुई थी। लेकिन इसे बेवजह तूल दिया जा रहा है। सांसद के द्वारा दिए गए सफाई के बाद यह कयास लगाया जा रहा था कि अब इस मामले पर पूर्ण विराम लग जाएगा। लेकिन राजद के मदनपुर प्रखंड कमिटी के नेता अवधेश यादव ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर सवाल खड़ा किया है कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद उठे सियासी भूचाल पर सांसद अभय कुशवाहा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर अपना सफाई तो दिये लेकिन पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामविलास सिंह यादव के प्रतिमा वर्षों से थाना में कैद है। इसके लिए सांसद अभय कुशवाहा कब प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेंगे। अवधेश यादव द्वारा फेसबुक एकाउंट पर लिखे गए प्रतिक्रिया के बाद राष्ट्रीय जनता दल में सबकुछ ठीक नहीं है।

