औरंगाबाद:अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
एनएच 139 पर कामा बिगहा मोड़ पर ट्रक ने बाइक को टोकर मारकर तीन लोगों को गंभीर रुप से घायल कर दिया। टक्कर इतना जोरदार थी कि बाइक का फर्कचे उड़ गए। बाइक सवार अभय और लक्की की मौत हो गई वहीं उसके एक अन्य दोस्त को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल

कॉलेज रेफर कर दिया गया है।एक अन्य जानकारी के अनुसार एनएच 139 पर मदनपुर थाना क्षेत्र के बनीया मोड़ पर मुकेश सिंह अज्ञात वाहनों के चपेट में आकर दुर्घटना ग्रस्त हो गए और उनकी मौत हो गई। घटना शुक्रवार को रात में घटित हुई है। घटना के बाद जहां हर तरफ चिख पुकार मची हुई है वहीं एनएच 139लाल लाल हो गया है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जहां एनएच 139 को जाम कर मृतक के परिजनों को मुआवजा के मांग कर रहे हैं वहीं स्थानीय पुलिस जाम कर रहे लोगों को समझा बुझाकर याता यात चालू कराने का प्रयास कर रही है।

