डब्ल्यू ई सी केंद्र मदनपुर में हुआ सत्संग का आयोजन

सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात समाचार सेवा

14. 6. 2026 WEC केंद्र मदनपुर में , मंगलवार को दोपहर 1:30 से 2:30 बजे तक साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलित करके सत्संग सत्र का शुभारंभ किया। कार्यालय प्रभारी बहन रेनू जी ने श्रीराम स्तुति के साथ सत्संग को प्रारंभ कराया। ट्रेनर रानी कुमारी ने हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कराया। प्रशिक्षणार्थी बहनों ने लोक परंपरा पर आधारित आध्यात्मिक तथा सांस्कृतिक भजन एवं देव वंदना प्रस्तुत किया। हनुमान जी की आरती तथा प्रसाद वितरण के साथ सत्संग सत्र को विराम दिया गया।
सत्संग के अवसर पर एकल अभियान के संरक्षक सुनील कुमार सिंह ,कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर के कोऑर्डिनेटर तथा प्रशिक्षक क्रमशः मंजिश कुमार एवं कन्हाई यादव , विश्व हिंदू परिषद् के प्रखंड मंत्री श्री कृष्ण रजक, विश्व हिंदू परिषद् के कार्यकर्ता दिलीप प्रसाद एवं अरुण कुमार सहित अन्य सामाजिक कार्यक्रम उपस्थित थे।