नवादा के * गुगलमैन * नाम लेते ही डीएम,एसपी ,आईजी का मोबाइल नंबर एवं ज्वाइनिंग डेट जुबान पर आ जाता है, बिहार के पूरे वीआईपी की पूरी प्रोफाइल की कुंडली मैट्रिक पास नवलेश के दिमाग में है फीड

नवादा से डीके अकेला की रिपोर्ट


नवादा जिले के एक लाल ने ऐसा कमाल कर दिया है कि आज सब लोगों के ये दिलों दिमाग में एक अमिट छाप छोड़ दिया है। उसके द्वारा इस अद्भुत विचित्र आविष्कार ने इन्हें गूगल मैन की उपाधि से सबों ने अब नवाजना शुरू कर दिया है। वैसे तो संपूर्ण दुनिया और खासकर बिहार में अनगिनत, महापुरुष , वीर बांकुड़ा,योद्धाओं, स्वतंत्रता सेनानियों,बलिदानियों के साथ व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन करने वाली देशभक्त ,क्रांतिकारी जनवादी,संघर्षशील, प्रगतिशील लोकतांत्रिक शक्तियों , विद्वानों, वैज्ञानिक और देशप्रेमियों ने अमिट व अकूत कुर्बानी दी है। अपने सामाजिक दायित्व व पूरी कर्तव्यनिष्ठा के मद्देनजर एक पे एक विश्वस्तरीय करिश्मा या कुर्बानी को प्रदर्शित करने में गर्व के साथ बिहार आज भी सबसे अग्रिम पंक्ति व कतार में निडरता से खड़ा है। इसका एक अद्भुत, अद्वितीय मिशाल बिहार के ही नवादा जिले के हिसुआ प्रखण्ड के बजरा गांव निवासी यह शख्स की बेमिसाल अद्भुत स्मरण शक्ति देख सभी लोगों के साथ अधिकारी भी काफी हैरान व परेशान के साथ कायल हैं।
ज्ञात हो कि बिहार राज्य के नवादा जिले के हिसुआ प्रखण्ड के बजरा गांव निवासी मैट्रिक पास नवलेश के दिमाग में फ़ीड है बिहार के सभी वीआईपी की पूरी प्रोफाइल। जी हां, नवादा जिले में एक ऐसा होनहार शख्स है, जिससे गूगल की तरह बिहार सूबे के किसी भी वीआईपी का नाम बोलते ही उसका मोबाइल नंबर से लेकर ज्वाइनिंग की भी तिथि से लेकर उसके पूरी कुंडली तक तुरंत जुवान पर आ जाती है। हर कोई इसे सुनकर कुछ देर के लिए आश्चर्यचकित जरूर हो जाता है। हैरतअंगेज प्रतिभा है।
विदित हो कि जिले के हिसुआ प्रखण्ड व थाना क्षेत्र के बजरा गांव के निवासी जयराम सिंह के 45 वर्षीय पुत्र नवलेश प्रसाद कुछ ऐसा ही अद्भुत व विचित्र करिशमा कर सबों के सामने दिखा रहे हैं, जिससे दर्शक देख कर दंग व बेहद चकित हो रहे हैं। उनकी यह जादुई याददाश्त हर किसी को काफी अचंभित कर दे रही है। नवलेश शिक्षा के नाम पर मात्र मैट्रिक पास ही है, लेकिन उनके इस बड़े अनोखे, अद्भुत बेमिसाल हुनर, कला और अमूल्य जज्बे को देखते ही लोग खुद कायल हो जाते हैं। नवलेश के पास न तो कोई डायरी है और नहीं तो किसी प्रकार के किताब या पोथी पतरा,मगर बिहार के किसी भी जिले की सभी आला अधिकारी में से डीएम, एसपी, आईजी आदि का सिर्फ नाम बोलेंगे तो वह तुरंत उनका पूरा प्रोफ़ाइल ही खोल कर पूरी तरह रख देंगे। वह किस बैच के अधिकारी हैं,उनकी ज्वाइनिंग कब हुई है, उनका मोबाइल नंबर क्या है, यहां तक कि उनके सरकारी वाहनों का नंबर तक वे फर्राटेदार तरीके से बता डालते हैं। वे एक तरह से नवादा जिले के इतिहास और भूगोल के तो ** गुगलमैन ** बन चुके हैं। इन्होंने यह अद्भुत विचित्र करि शमा करके पूरे विश्व जनमत को हैरत में डाल दिया है। इसके उस नव अविष्कार ने आज पूरे देश में छा गया है। हर जगह इसकी चर्चा की बाजार काफी गर्म है।
नगर थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने इस संबंध में बताया कि उन्होंने स्वयं जांच के तौर पर इस * गुगलमैन * से बिहार के कई बड़े अधिकारियों व आला वीआईपी के मोबाइल नंबर पूछे। सवाल खत्म होते ही जबाव तुरंत नवलेश के मुंह पर विराजमान रहता है। उन्होंने बताया कि वह अपनी इस अद्भुत प्रतिभा से सामने वाली को तुरंत चकित कर देते हैं।
काबिले गौरतलब है कि आज के इस अंधेरगर्दी जैसी कूपमण्डूक के दौर में गुजर रहे हैं, जिसमें आज के दौर में जहां प्रायः अधिकांश लोगों को अपने ही पूरे परिवार का मोबाइल नंबर तक याद नहीं रहता है, वहीं यह शख्स सूबे की तमाम आला अधिकारियों की पूरी कुंडली अपनी जुवान पर रखता है। जब उनसे यह विचित्र अद्भुत कला के बारे में पूछा गया तो नवादा के * गूगलमैन * नवलेश ने सीधा व सादा जबाव दिया कि वे किसी भी नंबर या जानकारी को केवल एक बार देख या सुन लें, तो वह हमेशा उसके जेहन एवं दिलों दिमाग में उतर जाता है। इस अद्भुत विचित्र प्रतिभा को लोग कुदरत व ईश्वर की एक अनूठी अनमोल ऐतिहासिक करिशमा मान रहे हैं। सब के सब बहुत ही अचंभित हैं। जिले वासियों को नवलेश जैसे प्रतिभाशाली व्यक्ति के व्यक्तित्व पर बेहद आज नाज और गर्व है। सम्पूर्ण नवादा जिला वासियों का कहना है कि * जीओ नवादा के लाल – हजारों लाखों साल ।