शराब कारोबारियों ने किया किसान पर जानलेवा हमला, प्राथमिकी हेतु थाना में दिया आवेदन


औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा


जिले में शराब कारोबारियों तथा अपराध पर काबू पाने के लिए लगातार पुलिस अभियान चला रही है। फिर भी जिले में नहीं शराब कारोबारियों पर पुलिस कार्रवाई खौफ दिखाई दे रहा है और नहीं अपराधियों पर। फलस्वरूप जिले में आए दिन शराब कारोबारियों तथा अपराधियों का कुकृत्य प्रकाश

थाना में आवेदन देते पीड़ित किसान सिद्धेश्वर सिंह

में आ रहा है। एक ताजा जानकारी के अनुसार बारुण थाना क्षेत्र के ग्राम गोठौली निवासी किसान सिद्धेश्वर सिंह (60वर्ष) पर उन्हीं के गांव के रहने वाले नवल किशोर सिंह व उनके बेटे रौशन कुमार सिंह ने एक साथ जानलेवा हमला बोल दिया। फलस्वरूप पेशा से किसान सिद्धेश्वर सिंह गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद उनके परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए बारुण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। घटना के संबंध में किसान सिद्धेश्वर सिंह द्वारा बारुण थाना में एक आवेदन देकर एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपितों के विरुद्ध कानून संवत कारवाई करने तथा जान-माल के सुरक्षा का गुहार लगाया है। सिद्धेश्वर सिंह द्वारा थाना में दिये गये आवेदन में उल्लेख किये है कि दोनों आरोपी बाप बेटा हैं और बर्षो से अवैध शराब का धंधा करते हैं। उनके असमाजिक एवं अपराधिक चरित्र के वजह से कोई भी ग्रामीण मुंह खोलना नहीं चाहता है। चुके आरोपितों को पैरवी और उच्च पहुंच होने का घमंड़ है। इसी वज़ह से 27 जून ( शनीवार) को आरोपितों ने लगभग चार बजे (PM) जब मैं अपना ट्रैक्टर खलिहान में लगा रहा था तो अचानक लाठी डंडा और रड से पीट-पीटकर हत्या करने के उद्देश्य से हमला कर दिया। फलस्वरूप गंभीर रुप से घायल हो गए।घायल किसान सिद्धेश्वर सिंह को शर फट गया है और सीने में गंभीर चोट होने का भी जानकारी प्राप्त हुई है।