एकल विद्यालय के आचार्यों का मासिक बैठक सम्पन्न

सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात सामाचार सेवा


श्री भागवत प्रसाद सिंह मेमोरियल बी. एड़. कॉलेज देव मोड़ के सभा कक्ष में मदनपुर संच के एकल विद्यालय के आचार्यों का मासिक बैठक आयोजित किया गया । बैठक की शुरुआत भारत माता एवं सरस्वती माता के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। बैठक में मदनपुर संच में संचालित सभी एकल विद्यालय की आचार्यों नें अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। वृत प्रतिवेदन के पश्चात् सभी आचार्यों को पढ़न – पाठन सामग्रियों का वितरण किया गया। बैठक को अपनें संबोधन में विश्व हिन्दू परिषद् के आजीवन हित चिंतक जितेन्द्र सिंह ‘ परमार ‘ नें कहा कि ” एकल के आचार्यों सुदूर ग्रामिण क्षेत्रों में शिक्षा का अलख जगा रही हैं। विवेकानंद के नूतन भारत का सपना साकार करनें में एकल विद्यालय मिल का पत्थर सावित होता दिख रहा है।
कार्यक्रम में प्रशिक्षक प्रदुमन कुमार, आनंद जी, बहन रेणु जी, रानी कुमारी, करिश्मा कुमारी, ज्ञान्ति कुमारी, मिथिलेश राम, दिलीप कुमार, सुबोध कुमार, अभय सिंह, सुनील सिंह, सुभाष कुमार सहीत दो दर्जन आचार्या शामिल थें।