एकल अभियान विद्यालय संच मदनपुर की नूतन कमिटि का हुआ पूर्नगठन

सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात सामाचार सेवा


श्री भागवत प्रसाद सिंह मेमोरियल बी. एड़. कॉलेज देव मोड़ के सभाकक्ष में एकल अभियान विद्यालय संच मदनपुर के नूतन कमिटि का पूर्नगठन संच के आचार्यों, प्रशिक्षण प्रमुख, अभियान प्रमुख तथा प्रधान संरक्षक के सानिध्य में संच के आयोजित मासिक बैठक के क्रम में किया गया । बैठक में संच समिति का गठन सर्वसम्मति से किया गया एवं ओंकार ध्वनि के साथ पारीत किया गया । जिसमें प्रधान संरक्षक का दायित्व के लिए जितेन्द्र सिंह ‘ परमार ‘ उर्फ भैया जी आजीवन हित चिंतक विश्व हिन्दू परिषद् सह हिन्दू रत्न सम्मानित वैश्विक मंच भारत मण्ड़पम, नई दिल्ली का चयन किया गया । तो वहीं संरक्षक मंड़ल में (1) अर्जुन चौधरी ( विहिप, मदनपुर ), (2) सुनील कुमार सिंह ( विहिप सह वरीष्ठ पत्रकार ) ग्राम – दशवतखाप, मदनपुर (3) राम पुकार सिंह ‘ हरिओम ‘ ( जिला धर्मप्रसार प्रमुख ) ग्राम – सलैया ( 4 ) नवीन पाठक ( जिला सह मंत्री, विहिप) ग्राम -थवई, मदनपुर ( 5 ) अनिल सिंह ( विहीप ) ग्राम – रियासत घटराईन,(6) संतोष गुप्ता ( होटल क्वालिटी इन सुग्गी को बनाया गया । तो वहीं अध्यक्ष पद हेतु सिनेमा निर्माता सुबोध कुमार ( विहिप मुस्लिम मंच ) ग्राम – चंदेलपुर तथा सचिव सुभाष कुमार चौरसिया ( बजरंग दल ) ग्राम – बरई बिगहा ( बेरी ) थाना – सलैया को बनाया गया ।
कार्यक्रम को अपनें संबोधन में प्रधान संरक्षक जितेन्द्र सिंह ‘ परमार ‘ नें कहा कि मदनपुर संच के सभी एकल विद्यालय का केन्द्र तय मानकों के अनुसार ही चलेंगे। आचार्यों की कर्तव्य में कोताही अब स्वीकार नहीं होगी । जो चुकेंगे – वो नपेंगें ।