बिहार में कहीं अफरा तफरी तो कहीं चूल्हा उदास, आख़िर चिंटू यादव के हत्यारों को कब होगा एनकाउंटर?


केन्द्रीय न्यूज डेस्क ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा


बिहार में हाल के दिनों में जिस तरह से अपराधीक घटनाएं घटित हो तो यदि कहा जाए कि बिहार में पुरी तरह से अपराधी- गुण्डा राज स्थापित है तो गलत नहीं होगा। कहीं चूल्हा उदास है तो कहीं घोर कोहराम मचा हुआ है।चारो तरफ अफरा तफरी मचा हुआ है। पुलिस सरकार के इशारे पर चिन्हित लोगों को एनकाउंटर कर रही है तथा ब्यवस्था और सरकार के असफलताओं के विरुद्ध उठने वाले हर आवाज को कुचलने में जुटी हुई है। उल्लेखनीय है कि सरकार और अधिकारियों के मनमानी एवं उपेक्षा से आहत भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित बिलौटी गांव के युवक भरत तिवारी ने हथियार उठाने और सरकार तथा अधिकारियों के विरुद्ध संघर्ष का जंगे -एलान किया था। लेकिन सरकार और स्थानीय पुलिस द्वारा मामले को सुलझाने के बजाय हथियार फेंकने के बावजूद गोली मारकर हत्या कर दी इस लिए कि न रहेगा बांस न बजेगी बांसुरी। भरत तिवारी को हत्या पुलिस द्वारा की गई है यह तो विडियो फुटेज गवाही दे ही रहा है इसके साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित होना, प्राथमिकी दर्ज होना तथा न्यायिक जांच कमेटी गठन होना भी हत्या करने का आरोप का पुष्टि कर रहा है। घटना के बाद बिहार सहित देश के अन्य भागों में भी पुलिस के कुकृत्य का विरोध हो रहा है। देश के राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी विरोध प्रदर्शन होने का खबर है। ऐसे में विरोध के आवाज़ को भी दबाने में पुलिस जुटी हुई है। इसका खुलासा भरत तिवारी के परिजनों द्वारा किया जा रहा है कि भोजपुर के एसपी राज ने अचानक बिलौटी गांव पहुंचे और उसके परिजनों को चुप रहने का दबाव डालने का प्रयास किये। यदि यह सत्य है तो यह भी एक गंभीर मामला है और उच्चस्तरीय जांच का विषय है। इसके साथ साथ यह भी सवाल आम लोगों के बीच खड़ा हो रहा है कि यदि सचमुच में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बिहार से अपराधियों को सफाया करना चाहते हैं तो नालंदा जिले में चौहरमल पूजा के चंदा को लेकर चिंटू यादव के हत्यारों को आखिर एनकाउंटर पुलिस कब करेंगी? राजगीर में दलित समुदाय के दो युवकों को पीट-पीटकर हत्या करने वालों को पुलिस एनकाउंटर कब करेंगी? नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र में दीपू लाल @दीपू लाल यादव के हत्या करने वाले को एनकाउंटर कब होगा? बेगूसराय जिले में महादलित महिला के साथ उसके पति के सामने गैंगरेप करने वाले अपराधियों को एनकाउंटर कब होगा? जहानाबाद के नीट छात्रा को पटना में गैंगरेप के बाद हत्या के आरोपितों को आख़िर एनकाउंटर कब होगा? पटना के ही एक निजी होटल में पिता के सामने छात्रा को अपहरण करने वाले आरोपितों को एनकाउंटर कब होगा? पटना में कारगील चौक पर टेम्पो से एक छात्रा को अपहरण करने की कोशिश करने वाले अपराधियों का एनकाउंटर कब होगा? उपरोक्त सवालों का जवाब आज पुछता है भारत। पुछता है भारत की समाजिक/राजनैतिक कार्यकर्ताओं तथा पत्रकारों को डराने-धमकाने के उद्देश्य से किये गये फर्जी मुकदमा टेबल वर्क अनुसंधान और नाजायज़ गिरफ्तारी का जांच औरंगाबाद और गया पुलिस द्वारा आख़िर कब किया जायेगा? पुलिस द्वारा झुठा एवं फर्जी आपराधिक इतिहास लिखने वाले पुलिस अधिकारियों तथा साक्ष्य को मिटाने वाले पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आखिर कब होगा? यदि नहीं तो आखिर बिहार में महा जंगल राज और अपराधी गुण्डा राज नहीं तो और क्या कहा जायेगा?