औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद जिले में इन दिनों बाइक सवार अपराधियों ने 13 जून को अहले सुबह मौरनींग वाक के लिए घर से निकली एक महिला से वाइक सवार बदमाशों ने कान से सोने का बाली झपट्टा मारकर छिन कर रफ़ूचक्कर हो गया। घटना के बाद शहर में भय व दहशत व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के

अनुसार औरंगाबाद क्लब रोड़ स्थित सांई मंदिर के बगल में यह घटना घटित हुई है। बताते चलें कि 13जून (शनीवार ) सुबह महिला ने लगभग साढ़े चार बजे मौरनींग वाक पर निकली हुई थी। इसी वक्त पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने बाइक से आया और झपट्टा मारकर महिला के कान से बाली लेकर रफ़ूचक्कर हो गया। घटना के बाद से मुहल्लावासियों में आक्रोश व्याप्त है तथा घटना का जल्द उद्भेदन करने का मांग पुलिस प्रशासन से किया गया है। बताते चलें कि औरंगाबाद में12जून (शुक्रवार )को पुरानी सब्जी मंडी में हुई गोलीबारी और फिर छिनतई के घटना यह गवाही दे रहा है कि अपराधी पुलिस प्रशासन को खुलेआम चुनौती दे रहा है और पुलिस अपराधिक घटनाओं को रोकने में असफल साबित हो रही है। फलस्वरूप आम अवाम को भय और दहशत में जीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

