औरंगाबाद में लगातार हो रही अपराधिक घटनाओं से पुलिस का एकबाल समाप्त होने का संकेत, पुलिस गश्ती और गुड़ पुलिसिंग पर उठ रहा सवाल

औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा

औरंगाबाद जिले में इन दिनों पुलिस कि एकबाल समाप्त हो गई है। यह संकेत शुक्रवार को शहर की पुरानी सब्जी मंडी में बर्थडे पार्टी के दौरान हुई ताबड़तोड़ फायरिंग जिता जागता उदाहरण है की अपराधियों के मनोबल सर चढ़ कर बोल रहा है। जानकारी के अनुसार घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल से 11 खोखे और शराब की बोतल भी बरामद की है। मामले में एक युवक को गिरफ्तार भी किया गया है , तथा कई अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। शुक्रवार रात     पुरानी सब्जी मंडी में कुछ लोग बर्थडे पार्टी मना रहे थे. इसी दौरान अचानक फायरिंग शुरू हो गई. गोलियों की तड़ तड़ाहट से आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई और इलाके में दहशत फैल गई।घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. तब तक फायरिंग करने वाले अधिकांश लोग वहां से फरार हो चुके थे. जानकारी के अनुसार पुलिस ने पूरे इलाके को नाकेबंदी कर जांच शुरू कर दी लेकिन फरार हुए अपराधियों को पकड़ने में सफलता नहीं मिल सकी।हला की जांच के दौरान पुलिस ने मौके से 11 खोखे तथा शराब की एक बोतल भी बरामद की है। शराब की बोतल बरामद होने से शराबबंदी कानून पर भी सवाल उठ रहा है कि आखिर जिला मुख्यालय में शराब का बिक्री हो रहा है और पुलिस इसे रोक पाने में असफल कैसे हो रही है?  क्या पुलिस को इसकी जानकारी नहीं रहती है या फिर प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष संरक्षण प्राप्त है। सच्चाई चाहे जो भी हो लेकिन पुलिस गश्ती और गुड़ पुलिसिंग के दावा का असलियत भी उजागर हो रहा है।