एकल के बढ़ते कदम, सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलायें बनेंगी स्वालंबी

मदनपुर (औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा


मदनपुर थाना क्षेत्र के छत्रपति शिवाजी नगर, खिरियावाँ मोड़ मदनपुर में एकल गामोत्थान फाउंडेशन के द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में खोला गया सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र मिल का पत्थर साबित होता दिख रहा है। यहाँ महिलायें रोज 10:00 बजे से आकर सिलाई – कटाई कला का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीहैं। फाउंडेशन की प्रशिक्षिका रानी कुमारी नें बताया कि पहली जून से यह केन्द्र नियमित संचालित है । यहाँ एक पाली में दस महिलायें आकर सिलाई – कटाई कला सिख रही हैं। जल्द ही ये महिलायें अपनें घरों पर महिला परिधानों की सिलाई कर अर्थोपार्जन में जुड़ जायेंगी । वहीं कार्यालय प्रभारी रेणु देवी नें बताया कि प्रशिक्षण चरणबद्ध तरीकों से दिए जाते हैं। आधा घंटा का समय थियोरी पढ़ाई जाती है, फिर सिलाई कला का प्रैडिकल कराया जाता है। संस्थान के कोआर्डिनेटर मोहित कुमार नें बताया कि अभी दो बैच का नामांकन हो चुका है। शीघ्र ही तिसरा बैच भी चालु किया जायेगा । प्रतिदिन आधा घंटा मोटिभेसन का क्लाश आयोजित किया जाता है जिसमें महिलाओं को सिलाई कला ‘ एक व्यापार और अच्छी रोजगार ‘ बन चुका है, की पढ़ाई की जाती है। आज देश में नामी -गिरामी कम्पनियों का रडिमेट गार्मेंट पर एकाधिकार होते जा रहा है । पान अमेरिका, ली, रीवाँक, नाईश, पतंजलि आदि अब सिलाई को ट्रेड बना चुकी है। अब सिलाई के क्षेत्र में भी बेहतर कैरियर एवं सुनहरे भविष्य की संभावना दिखनें लगी है।