औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद जिले का दुर्भाग्य ही कहा जा सकता है। यहां के जनप्रतिनिधियों द्वारा हमेशा भारत सरकार के मंत्रियों से यहां तक कि बिहार सरकार के मुखिया तथा मंत्रियों से भी भेंट मूलाकात होते रहता है। जिले में वर्षों से अधुरे सिंचाई

परियोजनाओं को पुरा कराने, हाईवे का विकास कराने से लेकर अन्य विकास योजनाओं को पुरा कराने का आश्वासन भी मिलता है।कुछ दरबारी मीडिया इस रुटीन वर्क को बढ़ा-चढ़ाकर प्रचार प्रसार भी करता है। जिससे लोगों को यह भरोसा भी हो जाया करता है कि अब क्या जिले में सभी विकास कार्य पुरा हो जायेगा। लेकिन वर्षों वित जाने के बाद भी कार्य पुरा नही होता है तो जनप्रतिनिधियों के प्रति तथा दरबारी मीडिया के प्रति लोगों में निराशा का भाव जागृत होता है।