भ्रष्टाचार व रिश्वतखोरी के आरोप में बांके बजार के थानाध्यक्ष सस्पेंड


गया संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा


भ्रष्टाचार एवं रिश्वतखोरी मामले में शेरघाटी अनुमंडल अंतर्गत बांके बजार के थानाध्यक्ष मंटु कुमार को मगध प्रक्षेत्र के आईजी विकास वैभव ने तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिये। बताते चलें कि थानाध्यक्ष मंटु कुमार के विरुद्ध अनेकों

निलम्बित थानाध्यक्ष मंटु कुमार

लोगों का गंभीर आरोप और शिक़ायत का झडी लगा हुआ है। इनके काले कारनामों से आम अवाम लोगों में पुलिस के विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़ा हो रहा था। लेकिन मगध प्रक्षेत्र के आईजी विकास वैभव ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष को निलम्बित कर पुलिस के गिरते शाख को न सिर्फ बचाने का कार्य किया है बल्कि आम लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा भी बढ़ा है।