सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, मचा कोहराम, परिजनों ने मांगा मुआवजा की मांग


अम्बा (औरंगाबाद ) अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा


कुटुम्बा थाना क्षेत्र के अम्बा – नबीनगर पथ पर तमसी मोड़ के पास शनिवार को हुए सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत होने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार एक अन्य घायल भी हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान कुटुम्बा थाना क्षेत्र के झिकटीय निवासी नवल मौआर के 30 वर्षीय पुत्र अमन कुमार उर्फ कईल के रूप में हुई है वहीं उसी गांव के उपेन्द्र राम के पुत्र मुकेश कुमार गंभीर रुप से घायल हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार अमन और मुकेश एक बाइक पर सवार होकर अम्बा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ में टकरा गई टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक घायल हो गए। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे और घायल युवकों को तत्काल उपचार के लिए रेफरल अस्पताल कुटुम्बा ले गये।अमन के गंभीर स्थिति देखकर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन सदर अस्पताल पहुंचने के पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई।मौत के बाद जहां गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है वहीं परिजनों को रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने सरकार एवं प्रशासन से मृतक एवं घायल युवक के आश्रीत परिवार को मुआवजा राशि देने का मांग किया है।