विश्व तम्बाकु निषेध दिवस पर शपथ समारोह का आयोजन

औरंगाबाद:अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा


जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा विधिक सेवा सदन में विsश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर शपथ समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सभी न्यायिक पदाधिकारीगण जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मीगण पैनल अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही उपस्थित हुए। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर आयोजित शपथ समारोह का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तान्या पटेल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार के अध्यक्ष श्री विश्व विभूति गुप्ता ने उपस्थित लोगों को अपने सम्बोधन में कहा कि हर साल 31 मई को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया जाता है इस दिन को मनाने की शुरूआत विश्व स्वास्थ्य संगठन नेे 1987 में की थी। पुरी दुनिया में प्रति वर्ष लगभग 80 लाख लोग तम्बाकू के प्रयोग के कारण मर जाते हैं इसलिए इस दिन को मनाने के पीछे का ध्येय यहीं है कि आम जनता तम्बाकू से होने वाले नुकसान को जाने और तम्बाकू से बने पदार्थो से दूर रहें। तम्बाकू एक धीमा जहर है जो सेवन करने वाले व्यक्ति को धीरे-धीरे करके मौत के मॅंुह में धकेलता रहता है और लोग जाने-अंजाने में तम्बाकू उत्पादों का सेवन करते रहते हैं और धीरे-धीरे शौक कब लत में परिवर्तित हो जाता है लोगो को इसका पता ही नहीं चलता है इसलिए आज दिनांक 31.05.2026 को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार के अध्यक्ष श्री विश्व विभूति गुप्ता ने यह भी संदेश दिया कि प्रत्येक व्यक्ति को तम्बाकू का निषेद्य करना चाहिए जिससे कि शारीरिक दुष्प्रभाव से बचा जा सके साथ ही साथ अनेक प्रकार की बीमारियों से सभी व्यक्ति का बचाव हो सके। एक बार तम्बाकू के गिरफ्त में आने के उपरान्त अगर वह व्यक्ति कोई बीमारी से ग्रसित हो जाता तो उस व्यक्ति का पूरा परिवार विखर जाता है। तम्बाकू का सेवन करने वाले लोगो का रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी कमजोर हो जाती है जिसका प्रभाव सीधे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों से यह अपील भी किया गया कि अपना दायित्व समझकर कम से कम प्रत्येक लोग 50 लोगो को तम्बाकू से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में प्रेरित करें, और आपके प्रयास से कुछ लोगो पर भी इसका साकारात्मक प्रभाव पड़ता है और इससे प्रेरित होकर तम्बाकू एवं तम्बाकू से बने पदार्थो का निषेध करते हैं तो आपके द्वारा किये गये प्रयास किसी की जिन्दगी को हमेशा के लिए बदलकर खुशहाली की ओर ले जायेगा। इस शपथ कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश , परिवार न्यायालय श्री अरूण कुमार ने भी उपस्थित जन समूह के समक्ष ही तम्बाकू को निषेध करन हेतु शपथ कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को प्रेरित किया। इस अवसर पर श्रीमति आन्दिता सिंह श्री अशोक कुमार गुप्ता श्रीमती दिव्या वशिष्ट श्री लक्ष्मीकान्त मिश्रा श्री संतोष कुमार झा श्री विवेक कुमार सिंह श्री उमेश प्रसाद, श्री मनीष कुमार जायसवाल श्री पंकज पाण्डेय जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश श्री लाल बिहारी पासवान, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, श्री संदीप कुमार सिंह अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी श्री अभय सिंह न्यायकर्त्ता श्री सुरज प्रकाश न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारीगण उपस्थित रहें।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्रीमती तान्या पटेल ने उपस्थित लोगों के साथ-साथ अपने सभी कर्मियों को तम्बाकू के दुष्प्रभाव के बारे में अवगत कराया तथा तम्बाकू का सेवन नहीं करेंगें और लोग भी तम्बाकू का सेवन न करें इसके लिए उन्हें प्रेरित करने तथा इसके सेवन से होने वाले शारीरिक दुष्प्रभाव और नुकसान के बारे में लोगों को जागरूक करने तथा तम्बाकू रहित समाज एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में अपना योगदान देने से सम्बन्धित शपथ दिलाया गया।