गुमशुदा नाबालिग को सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस से गुहार, मीडिया से भी सहयोग के लिए की अपील


अम्बा (औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा


औरंगाबाद जिले के अम्बा थाना क्षेत्र के एक गांव से09 वर्षीय बच्ची गुम हो होने का मामला प्रकाश में आया है। नाबालिग को गुम होने के बाद जब परिजनों ने खोज बीन प्रारंभ किया बावजूद जब किसी तरह के जानकारी नहीं मिली तो अंततः अम्बा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए नाबालिग बच्ची को सकुशल बरामद के लिए गुहार लगाई है। इस संबंध में मूकदमा के आई़ओ राजा कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह प्रतित होता है कि नाबालिग बच्ची को घर में पढ़ने के लिए डांटने से बच्ची कहीं भाग गई है। हलाकि पुलिस पदाधिकारी ने पुछे जाने पर बताये की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रीय हो गई है और छान बिन में जुट गई है।परिजनों ने भी पुलिस से नाबालिग बच्ची को सकुशल बरामद करने के लिए भरोसा जताया है।