पिनरायी विजयन के घर छापा मारकर ईडी ने कारनामा हरक्त की है: माकपा


मदनपुर (औरंगाबाद )खबर सुप्रभात समाचार सेवा


भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी ) सीपीआई (एम) के वरिष्ठ नेता विरेन्द्र प्रसाद ने कहा कि केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन के आवास पर पिछले दिनों प्रवर्तन निदेशालय (E D) द्वारा केन्द्र सरकार के आसारों पर छापामारी कर यह बता दिया है कि अब जो भी विपक्ष का राजनीति करेगा उसे खैर नहीं है। उन्होंने कहा कि पिनराइ विजयन कभी भी हेमन्त विश्वशरमा और सुधेंदु अधिकारी नहीं हो सकते। उन्होंने सवाल किया कि हेमन्त विश्वशर्मा और सुधेंदु अधिकारी कब जेल में चक्की पीसींग -पीसींग करेंगे।यह भी केन्द्र सरकार और प्रवर्तन निदेशालय (E D) को देश की जनता से बताना चाहिए। लगभग तीश सौ लोगों पर एफआईआर और बारह लोगों के गिरफ्तारी से माकपा कभी डरने वाली पार्टी नहीं है और नहीं केरलम के महान जनता पीछे हटने वाली है। माकपा का तो इतिहास ही रहा है फासिस्ट वाद और तानाशाही के खिलाफ लोकतांत्रिक व जनवादी तरीके से संघर्ष करने का। माकपा शहीदों की पार्टी है और शहादत के प्रम्परा को आगे बढ़ाने में विश्वास करती है।विर सावरकर जो अंग्रेजों से माफी मांगे थे उनके चेले आज अमेरिकी सम्राज्यवाद के समक्ष घुटना टेक चुकी है। फलस्वरूप कमर तोड़ महंगाई, आर्थिक तंगी से देश दिवालिया होने के कागार पर पहुंच चुकी है। इसके लिए आखिर पुरी तरह से जिम्मेवार पीएम मोदी हैं और उन्हें सलाखों में न भेजकर विपक्षी दलों को परेशान किया जा रहा है।