दिल्ली को दहलाने की साज़िश विफल, 9 गिरफ्तार

नई दिल्ली संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़े आतंकी हमले को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने ऐसे 9 लोगों को गिरफ्तार किया है जो पाकिस्तानी ISI और मुंबई अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के इशारे पर काम कर रहे थे। इन सभी लोगों को दिल्ली की खास जगहों और सुरक्षा बलों पर हमला करने का काम दिया गया था। पुलिस ने उनके पास से विस्फोटक सामग्री, ग्रेनेड और अत्याधुनिक विदेशी हथियार बरामद किए हैं।