न्यूज डेस्क ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन के घर प्रवर्तन निदेशालय (E D) द्वारा छापेमारी टीम पर हमला करने के विरुद्ध तीन सौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। अभी तक बारह आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। मामले में हत्या का प्रयास (बीएनएस के धारा 109) सहित कई आरोप लगाये गये हैं। मामले में सीपीएम ने कहा कि केन्द्रीय एजेंसियों का दुरपयोग करते हुए विपक्ष के नेताओं को परेशान करने के खिलाफ जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश है और इसके लिए पुरे राज्य में विरोध हो रहा है।


