मदनपुर (औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा
सुनील कुमार सिंह की रीपोर्ट
मदनपुर थाना क्षेत्र के देव मदनपुर रोड़ में पूर्णाडीह के नजदीक चिडिया स्थान मंदिर के पास बहुत तीखा मोड़ पर ओवर टेक कर बाइक निकालने के दौरान ट्रैक्टर पिछे से ठोकर मारी दिया जिससे ट्रैक्कटर असंतुलित हो कर बाइक पर पलट गई। जिससे दब कर बाइक चालक समेत दो युवक

गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर कुमार जय ने इलाज के दरम्यान जांच कर एक युवक की मृत घोषित कर दिया जबकि दुसरा घायल का इलाज जारी है और उसकी स्थिति खतरा से बाहर है। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के महादलित गांव आजाद विगहा निवासी देव मुन्ना भुईयां उर्फ बीरी भुईयां के पुत्र 14 वर्षीय ओमप्रकाश कुमार के रुप में की गई हैं।वहीं दूसरे घायल युवक की पहचान इसी गांव निवासी पांचु भुईयां के पुत्र राजू कुमार के रुप में की गई है। बताया जाता है। आजाद बिगहा से बाइक से मदनपुर किसी आवश्यक कार्यों से आ रहा था। ज्योंहि चिड़िया स्थान मंदिर के तीखे मोड़ पर एक ट्रैक्टर से ओवरटेक में ट्रैक्टर असंतुलित होकर बाइक पर ही पलट गई। जिससे यह घटना घटी। ट्रैक्टर को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के अभिरक्षा में सौंप दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही थाना के एस आई ऐश्वर्या प्रिया और रोहित कुमार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में में पहुंच कर घटना का जायजा लिया। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए कागजी प्रक्रिया शुरु कर दी गई है।

