शांति समिति की बैठक आयोजित

मदनपुर (औरंगाबाद ) ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
सुनील सिंह की रीपोर्ट


मदनपुर थाना परिसर में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी । बैठक की अध्यक्षता प्रखंड़ विकास पदाधिकारी अवतुल्य कुमार आर्य नें की तथा संचालन थानाध्यक्ष राजेश कुमार नें किया । बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अगामी 28 मई को बकरीद का त्यौहार परंपरागत शांतिपूर्वक मनाया जायेगा । मदनपुर में ईद की नमाज ईदगाह में 6:30 बजे, छोटी मस्जिद में 6:45 बजे एवं बड़ी मस्जिद में 7:00 बजे सुबह में अता की जायेगी । ईस्लामपुर, दशवतखाप, खिरियावाँ, नगमतिया,दर्जी बिगहा के मस्जिद में भी सुबह 7:00 बजे ईद की नमाज अता की जायेगी । मौके पर ज्ञानदत पाठक, मनोज पाठक, मोतीलाल राय, नवीन पाठक, सरफराज आलम, सुरेन्द्र प्रसाद, प्रफुल्ल सिंह, लव कुमार सिंह, शमशेर सिंह, लम्बु यादव, कल्लु मियाँ, रविन्द्र कुमार सिंहा, प्रमोद सिंह, गुड्डू मियाँ, राणा सिंह, संजय यादव (मुखिया ), राकेश सिंह, केदार साव, नाजीश आलम, नसीम अख्तर, इसफाक हुसेन, कासीम अंसारी सहीत सैंकड़ो की संख्या में दोनों सम्प्रदाय के लोगों नें हिस्सेदारी निभायी ।