चोरों के आतंक से दहशत व्याप्त, घटना का राजफाश करने में पुलिस हो रही असफल


अम्बा (औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा


अम्बा थाना क्षेत्र में इन दिनों लगातार हो रही चोरी के घटनाएं लोगों का निंद उड़ा दिया है। जानकारी के अनुसार। एक घटनाओं का पुलिस राज फास कर नहीं रही है वहीं दूसरी घटना घटित हो जा रहा है। बताते चलें कि बुधवार को अम्बा थाना क्षेत्र के भखरा गांव में एक किसान के घर में रात्रि में चोरों ने लगभग 15-20 लाख रुपए का जेवरात चुरा लिया। लेकिन अभी तक घटना का राजफाश करने में पुलिस को खाली हाथ लगी है। इसी तरह पीछले माह अम्बा बाजार में मुख्य चौक के पास उप पूर्व प्रमुख गीता देवी के घर में लगभग 80 लाख के जेवरात व 12लाख रुपये नगद चोरी हुए थे। जिसका राज फास करने में पुलिस अभी तक विफल साबित हुई है। उपरोक्त घटनाक्रम के बाद स्थानीय लोगों को पुलिस के कार्य शैली पर सवाल उठने लगा है। साथ ही पुलिस गश्ती पर भी सवाल खड़ा हो रहा है।