अम्बा ( औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा
आज शनिवार को तीसरा दिन ग्राम पंचायत परता के वार्ड नम्बर 02 और वार्ड नम्बर 03 में खबर सुप्रभात पेयजल आपूर्ति के स्थिति का पड़ताल किया। इसके पहले वार्ड नंबर 14-15तथा 06 में पड़ताल किया था। पाया गया कि उपरोक्त सभी वार्डों में नल -जल योजना से पेयजल का आपूर्ति नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पेयजल के लिए भारी मशक्कत करना पड़ रहा है। किसी तरह पशु और ग्रामीण इस भिषण गर्मी में जान बचा रहे हैं। ग्राम पंचायत परता में कूल 14 वार्ड है जिसमें अधिकांश वार्डों में पेयजल योजना पुरी तरह फेल है कई वार्डों में अभी तक नल जल योजना अधुरा है। यदि कुछ वार्डों में यदि नल जल योजना चालू भी है तो आपूर्ति मनमाने ढंग से हो रहा है। जब मर्जी पेयजल आपूर्ति होगा और जब मर्जी पेयजल आपूर्ति नहीं होगा। ऐसे में सवाल उठता लाजिमी है कि आखिर जिला पदाधिकारी का आदेश भी जब बेअसर साबित हो रहा है तो क्या अब सरकार के विभागीय मंत्री इस पंचायत में कैम्प करेंगे तब ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति होगा या फिर ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर उतरेगा तब लोगों को पेयजल मुहैया कराया जाएगा।

