अम्बा (औरंगाबाद ) ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
कुटुम्बा प्रखंड मुख्यालय अम्बा चौक पर रंजन स्विट में 21मई को दोपहर लगभग दो बजे छापेमारी की गई। छापेमारी में होटल में काम करने वाले एक नाबालिग को छापेमारी कर मुक्त कराया गया। तथा होटल संचालक रवि कुमार गुप्ता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई होने का जानकारी प्राप्त हुई है। होटल में काम कर रहे नाबालिग का पहचान बिक्की कुमार पिता सुखदेव मांझी ग्राम बिल्लबांडोहरी थाना शेरघाटी के रुप में हुई है।इस संबंध में होटल संचालक रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि छापेमारी पूर्वाग्रह से ग्रसीत होकर से स्थानीय राजनीति से प्रभावित होकर किया गया है। होटल संचालक ने आगे बताया कि अम्बा के अन्य प्रतिष्ठानों संहिता जिले भर में श्रम कानून का उलंघन हो रहा है लेकिन स्थानीय प्रशासन मुकदर्शक बनकर देख रही है या फिर अनजान बनी हुई है। होटल संचालक ने सरकार एवं प्रशासन से मांग करता है कि अन्य जगहों पर भी छापेमारी कर इसी तरह का कारवाई करे ताकि शासन प्रशासन का छवी निष्पक्ष बना रहे।


