नवादा से डीके अकेला की रिपोर्ट
नवादा जिले के अंतर्गत नवादा रेलवे स्टेशन के पास अवैध ठेला और फुटपाथी दुकान जीआरपी व आरपीएफ के मिलीभगत से लगातार लगते आ रहा है। यह जीआरपी और आरपीएफ की अवैध कमाई का मुख्य धंधा और जरिया बन चुका है। उक्त घटित घटिया घटना के पीछे मूल कारण पर जरा गौर फरमाइए। रेलवे स्टेशन के समीप रोड पर मालगोदम मुहल्ले के सबसे प्रसिद्ध हनुमान मंदिर है,जो सबों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र के रूप में काफी मशहूर है। ठीक हनुमान मंदिर के मुख्य द्वार के सामने सुभाष प्रसाद और एक और ठेला भिंडर अंडा के दुकान खोल रखा है, जो आम जनता के धार्मिक आस्था व भावना पर कठोर कुठाराघात किया जा रहा है। इसी अंडा दुकान का विरोध करने के फलस्वारूप ठेला भिंडर सत्यनारायण साव पर प्रायोजित असमाजिक तत्वों द्वारा कातिलाना हमला किया गया। साथ ही उनके जेब से जबरन 1600 रुपए छीन लिया।हमले में वे बुरी तरह अधमरा हो गए। आम लोगों के सहयोग से उन्हें सदर अस्पताल नवादा में भर्ती कराया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार हुआ। सत्यनारायण साव द्वारा नगर थाना नवादा में एक लिखित आवेदन दिया गया है। पर पुलिस प्रशासन की लापरवाही के चलते व चक्कर में 24 घंटा से ज्यादा बीत जाने के बाद भी अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। यह मुख्य चिंता का विषय है।


