18 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप , मचा हाहाकार


अम्बा ( औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा


औरंगाबाद जिले के हरदता (अम्बा ) बिजली ग्रिड से विद्युत आपूर्ति ठप होने से इलाके में हाहाकार मचा हुआ है। बताते चलें कि बुधवार को 8 बजे अचानक आए आंधी पानी से बिजली गुल है और बृहस्पति को दो बजे तक (संवाद लिखे जाने तक) बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सका है। फलस्वरूप इलाके में हाहाकार मचा हुआ है। बिजली गुल रहने से जहां पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है वहीं किचन से लेकर बाथरूम और शौचालय तक प्रभावित है। लेकिन विद्युत विभाग अभी तक बिजली आपूर्ति करने में अक्षम साबित हो रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों का आरोप है कि अभी तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होना विभाग और जिला प्रशासन का नाकामी साबीत हो रहा है। विभाग द्वारा वर्षों से जर्जर विद्युत खंभे और तार को बदला नहीं गया है। पेड़ों का छंटाई नहीं हो पाता है इस लिए थोड़ा सा भी आंधी पानी के बाद बिजली आपूर्ति बाधित हो जाया करता है। बताते चलें कि अभी भीषण गर्मी पड़ रहा है और गर्मी में बिजली आपूर्ति लम्बे समय तक बाधित रहना विभाग और जिला प्रशासन का नाकामी के अलावे और कुछ नहीं कहा जा सकता है। जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक सप्ताह समीक्षा बैठक आयोजित होता है जिसमें सभी विभागों का समीक्षा किया जाता है। समीक्षा बैठक में जिले के सभी विभागों का वरीय अधिकारी मौजूद रहते हैं। लेकिन विद्युत विभाग का नाकामी और कुब्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रहा है।